
India vs Pakistan: मोहम्मद रिजवान से चेतेश्वर पुजारा की हुई ऐसी 'दोस्ती' कि पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कर दिया बड़ा दावा
AajTak
मोहम्मद रिजवान और चेतेश्वर पुजारा हाल ही में काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन-2 में ससेक्स के लिए साथ खेले थे. दोनों ने डरहम के खिला छठे विकेट के लिए 154 रनों की शानदार साझेदारी की थी.
पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भारत-पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर बड़ा दावा किया है. रिजवान ने कहा कि पुजारा समेत भारत और पाकिस्तान के कई खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ खेलना चाहते हैं. गौरतलब है कि राजनीतिक एवं कूटनीतिक संबंधों में खटास आने के चलते भारत-पाकिस्तान की टीमें अभी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती हैं.
रिजवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'पुजारा से फ्रेंडली बात हुई हैं. क्रिकेट हमारी भी फैमिली है, जैसे आप सबकी एक अलग फैमिली होती है. हम भी आपस में बातें करते रहते हैं. ऊपर जो चीजें होती हैं, वह हमारे हाथ में नहीं है.चेतेश्वर पुजारा से बहुत सी चीजें मुझे सीखने को मिली हैं. जहां तक क्रिकेट की बात है तो पुजारा ने भी यह कहा कि हम नीचे तो साथ खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन ऊपर की जो समस्या (Problem) है वह हमारे हाथ में नहीं है.'
टी20 वर्ल्ड कप में होगा मुकाबला
भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछली बार साल 2008 में अपने पड़ोसी देश का दौरा किया था. अभी केवल आईसीसी आयोजनों में ही दोनों देशों की भिड़ंत होती है. पिछली बार 2012-13 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज हुई थी. तब पाकिस्तान ने तीन एकदिवसीय और दो टी20 मुकाबलों के लिए भारत का दौरा किया. जहां वनडे सीरीज में पाक टीम 2-1 से विजयी हुई थी, वहीं टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही. आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दोनों देश एक-बार फिर आमने-सामने होंगे.
एक टीम के लिए खेले थे दोनों प्लेयर

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











