
India vs New Zealand Playing 11 today: बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय टीम में भारी फेरबदल, सरफराज खान-कुलदीप यादव की एंट्री, ये 2 खिलाड़ी बाहर
AajTak
India vs New Zealand Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज (17 अक्टूबर) से बेंगलुरु में हैं. बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय टीम में बड़ा फेरबदल देखने को मिला. आइए बताते हैं आपको दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 में किसे जगह मिली है.
India vs New Zealand Playing 11 News: बेंगलुरु में आज (17 अक्टूबर) से न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा फेरबदल किया गया है. टीम में इंजर्ड शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया, उनकी जगह सरफराज खान को मौका मिला. वहीं बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रेंडली पिच होने के कारण आकाश दीप को भी टीम में जगह नहीं मिली. जगह उनकी जगह कुलदीप यादव को तीसरे स्पिनर के तौर पर शामिल किया गया. दरअसल, आकाशदीप और शुभमन गिल हाल में बांग्लादेश के खिलाफ हुई सीरीज में खेले थे. बाकी टीम लगभग वही है, जो हाल में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलने उतरी थी.
मैच में टॉस भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मैच का पहला दिन खराब मौसम के कारण नहीं हो पाया था. न्यूजीलैंड की टीम अब तक भारतीय जमीन पर कोई भी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. इस बार दोनों टीमों के बीच 13वीं टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है. जबकि कीवी टीम की कमान टॉम लैथम संभाल रहे हैं.
🚨 Playing XI 🚨 Take a look at #TeamIndia's Playing XI for the Test series opener 💪 Match Updates ▶️ https://t.co/8qhNBrs1td#INDvNZ | @IDFCFIRSTBANK pic.twitter.com/cUzPXCacri
बेंगलुरु टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
बेंगलुरु टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड टीम: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउथी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के
Bowling first in Bengaluru after a toss win for Rohit Sharma and India. Follow play LIVE in NZ on @skysportnz 📺 or @SENZ_Radio 📻 LIVE scoring | https://t.co/yADjMlJjpO 📲 #INDvNZ #CricketNation 📸 BCCI pic.twitter.com/wIfzEcVpQQ

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










