
India vs New Zealand ODI Series: रोहित शर्मा की सेंचुरी, शुभमन गिल रन मशीन... न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से टीम इंडिया को क्या मिला?
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के फैन्स के लिए खुशखबरी सामने आई. रोहित ने तीन साल बाद वनडे फॉर्मेट में शतक जमाया. जबकि शुभमन गिल ने पहले ही मुकाबले में दोहरा शतक जमाकर अपनी छाप छोड़ दी थी. आइए जानते हैं इस वनडे सीरीज से टीम इंडिया को क्या मिला...
India vs New Zealand ODI Series: भारतीय टीम ने अपने घर में न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. सीरीज के पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड ने कड़ी टक्कर दी थी. बाकी दो मुकाबलों में भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में मेहमान कीवी टीम को करारी शिकस्त दी.
इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के फैन्स के लिए खुशखबरी सामने आई. रोहित ने तीन साल बाद वनडे फॉर्मेट में शतक जमाया. जबकि शुभमन गिल ने पहले ही मुकाबले में दोहरा शतक जमाकर अपनी छाप छोड़ दी थी. आइए जानते हैं इस वनडे सीरीज से टीम इंडिया को क्या मिला...
तीन साल बार रोहित शर्मा का शतक
सीरीज का तीसरा वनडे मैच इंदौर में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 90 रनों से जीत दर्ज की. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 85 बॉल में 101 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. रोहित का यह 30वां वनडे शतक रहा, जो तीन साल बाद आया.
रोहित शर्मा के बल्ले से आखिरी शतक 19 जनवरी 2020 को निकला था, तब उन्होंने बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 119 रनों की पारी खेली थी. इसी साल भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप भी होना है. ऐसे में रोहित के बल्ले से शतक और उनका फॉर्म में आना कहीं ना कहीं शुभ संकेत ही हैं.
रन मशीन शुभमन गिल

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










