
India vs New Zealand 3rd ODI: तीसरे वनडे पर भी बारिश का साया, कहीं सीरीज ना हार जाए टीम इंडिया!
AajTak
शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच कल क्राइस्टचर्च में खेलना है. पहला मैच जीतकर न्यूजीलैंड टीम सीरीज में 1-0 से आगे है. दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में ये मैच काफी अहम है, लेकिन इस पर बारिश का साया मंडराने लगा है.
India vs New Zealand ODI: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार (29 नवंबर) खेल जाएगा. यह मैच क्राइस्टचर्च में मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे शुरू होगा. पहला मैच जीतकर न्यूजीलैंड टीम सीरीज में 1-0 से आगे है. दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.
अब तीसरे और निर्णायक मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है. यदि यह तीसरा मैच भी बारिश के कारण धुलता है, तो न्यूजीलैंड को फायदा होगा और वह सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमा लेगी. यदि मैच होता है, तो शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया इसे जीतकर सीरीज बराबर करने की पुरजोर कोशिश करेगी.
क्राइस्टचर्च में बारिश की आशंका 76 प्रतिशत
AccuWeather के मुताबिक, क्राइस्टचर्च में बुधवार को बारिश की आशंका 76 प्रतिशत है. यदि ऐसा होता है, तो मैच होने की संभावना बेहद कम है. क्राइस्टचर्च में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां बादल छाए रहने की आशंका 87 प्रतिशत तक है.
क्राइस्टचर्च में बुधवार को मौसम का पूर्वानुमान
अधिकतम तापमान: 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान: 17 डिग्री सेल्सियस बारिश की आशंका: 76% बादल छाए रहेंगे: 87% हवाओं की गति रहेगी: 48 km/h

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












