
India vs England 3rd Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट आज, जानें, कब और कहां देख सकेंगे लाइव?
AajTak
अहमदाबाद का मोटेरा ग्राउंड भारतीय क्रिकेट से जुड़ी कई उपलब्धियों का गवाह रहा है. सुनील गावस्कर ने यहीं पर 10,000 टेस्ट रन पूरे किए तो कपिल देव ने यहीं पर 83 रन देकर 9 विकेट लिए और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट (India vs England, 3rd Test) पर सबकी नजरें होंगी. पिछले मैच में बड़ी जीत के बावजूद भारत को मोटेरा स्टेडियम (Sardar Patel Stadium, Ahmedabad) की नई पिच पर डे-नाइट टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन करना होगा. यह मैच दोपहर बाद दो बजकर 30 मिनट से शुरू होगा. बता दें कि चार मैचों की यह टेस्ट सीरीज भारत और इंग्लैंड की टीम को मिली एक-एक जीत के साथ फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. अहमदाबाद का मोटेरा ग्राउंड भारतीय क्रिकेट से जुड़ी कई उपलब्धियों का गवाह रहा है. सुनील गावस्कर ने यहीं पर 10,000 टेस्ट रन पूरे किए तो कपिल देव ने यहीं पर 83 रन देकर 9 विकेट लिए और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. बाद में कपिल ने रिचर्ड हैडली का सर्वाधिक टेस्ट विकेट का तत्कालीन रिकार्ड भी इसी मैदान पर तोड़ा. आज इशांत शर्मा इस मैदान पर अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगे. कपिल देव के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बनेंगे.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










