
India vs England 1st T20 Live Streaming: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला T-20 आज, जानें, कब और कहां देख सकेंगे लाइव?
AajTak
India vs England 1st T20 Live Streaming, Telecast: टी-20 फॉर्मेट में इंग्लैंड की टीम टॉप पर है, ऐसे में टीम इंडिया को उसे हराने के लिए बेहतर टीम के चुनाव के साथ ही काफी मेहनत भी करनी होगी.
India vs England 1st T20 Live Streaming, Telecast: टेस्ट सीरीज में शानदार जीत के बाद आज टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमों के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस टी-20 सीरीज में कुल 5 मैच खेले जाएंगे. ये सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होंगे. एक तरफ इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज में मिली 3-1 से हार का बदला लेने के लिए उतरेगी तो वहीं टीम इंडिया जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी. हालांकि, टी-20 फॉर्मेट में इंग्लैंड की टीम टॉप पर है, ऐसे में टीम इंडिया को उसे हराने के लिए बेहतर टीम के चुनाव के साथ ही काफी मेहनत भी करनी होगी. आइए जानते हैं कब, कहां और कैसे लाइव देख सकेंगे भारत और इंग्लैंड (India (IND) vs England (ENG) 1st T20 Live Streaming) के बीच पहला T20 मैच... India vs England, 1st T20 International:भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 मैच कहां होगा? भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










