
India Vs China Population: आबादी में चीन को अगले साल पीछे छोड़ देगा भारत, UN की रिपोर्ट में खुलासा
AajTak
अभी चीन 1.44 अरब की आबादी के साथ पहले स्थान पर है, जबकि दूसरे स्थान पर काबिज भारत की आबादी 1.39 अरब है. दुनिया की कुल आबादी में चीन की 19 फीसदी और भारत की 18 फीसदी हिस्सेदारी है. रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 तक भारत की आबादी बढ़कर चीन से ज्यादा हो जाएगी.
चीन और भारत दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देश (Most Populated Countries) हैं. अभी फिलहाल चीन (China Total Population) इस मामले में पहले पायदान पर है, जबकि भारत (India Total Population) उसके ठीक पीछे दूसरे स्थान पर काबिज है. हालांकि अब बहुत दिनों तक ऐसी स्थिति नहीं रहने वाली है. संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने इस संबंध में एक ताजी रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल तक भारत सबसे अधिक आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा और पहले स्थान पर पहुंच जाएगा.
अकेले एशिया में रहते हैं 61% लोग
संयुक्त राष्ट्र ने 'विश्व आबादी दिवस (World Population Day)' के मौके पर सोमवार को यह रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2022 के मध्य तक दुनिया की आबादी 8 अरब हो जाने के अनुमान हैं. महादेशों के हिसाब से देखें तो अभी 4.7 अरब आबादी के साथ एशिया सबसे ऊपर है. पूरी दुनिया की आबादी में अकेले एशिया (Asia Population) की 61 फीसदी हिस्सेदारी है. इसके बाद अफ्रीका (Africa Population) में 1.3 अरब लोग यानी 17 फीसदी आबादी निवास करती है. इनके अलावा यूरोप (Europe Population) में 75 करोड़ यानी 10 फीसदी, लैटिन अमेरिका व कैरेबियाई देशों (Latin America and the Caribbean) में 65 करोड़ यानी 8 फीसदी, उत्तरी अमेरिका (Northern America) में 37 करोड़ और ओसिनीया (Oceania) में 4.3 करोड़ लोग रहते हैं.
अब गिरने लगा चीन की आबादी का ग्राफ
वर्ल्ड पापुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2019 (World Population Prospects 2019) के अनुसार, अभी चीन 1.44 अरब की आबादी के साथ पहले स्थान पर है, जबकि दूसरे स्थान पर काबिज भारत की आबादी 1.39 अरब है. दुनिया की कुल आबादी में चीन की 19 फीसदी और भारत की 18 फीसदी हिस्सेदारी है. रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 तक भारत की आबादी बढ़कर चीन से ज्यादा हो जाएगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की आबादी साल 2019 से साल 2050 के दौरान 3.14 करोड़ यानी करीब 2.2 फीसदी कम हो जाएगी.
10 अरब के पार निकल जाएगी आबादी

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








