
India Today Health Conclave 2023: 'होम्योपैथी रोगी का इलाज करती है, रोग का नहीं', बोले डॉ कौशिक
AajTak
इंडिया टुडे हेल्थ कॉन्क्लेव के एक सत्र में सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी के डायरेक्टर जनरल डॉ सुभाष कौशिक ने कहा कि वेल क्वालिफाइड होम्योपैथिक डॉक्टर के पास निश्चित ही हर एक बीमारी का इलाज है. लेकिन दो-चार किताबें पढ़कर बने होम्योपैथिक डॉक्टरों ने होम्योपैथ को काफी नुकसान पहुंचाया है.
दिल्ली में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शिरकत करते हुए सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी के डायरेक्टर जनरल डॉ सुभाष कौशिक ने कहा कि वेल क्वालिफाइड होम्योपैथिक डॉक्टर के पास निश्चित ही हर एक बीमारी का इलाज है.
वहीं, सेंट्रल काउंसिल ऑफ रिसर्च इन आयुर्वेदिक मेडिसिन्स के डायरेक्टर जनरल रवीनारायण आचार्य ने कहा कि आयुर्वेद में भी इलाज संभव है. कोविड के दौरान हमने दिखाया भी कि आयुर्वेद से इसे रोका जा सकता है. लेकिन वर्तमान में हमें इस पर और काम करने की जरूरत है.
सबको साथ लेकर जुड़ने और आगे बढ़ने के ख्याल के साथ इंडिया टुडे हिंदी पत्रिका पहला हेल्थ कॉन्कलेव का आयोजन कर रही है. कॉन्क्लेव के इस अहम सत्र में सेंट्रेल काउंसिल फॉर रिसर्च इन यूनानी मेडिसिन के डायरेक्टर जनरल डॉ एन जहीर अहमद, सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी के डायरेक्टर जनरल डॉ सुभाष कौशिक और सेंट्रल काउंसिल ऑफ रिसर्च इन आयुर्वेदिक मेडिसिन्स के डायरेक्टर जनरल प्रो रवीनारायण आचार्य ने हिस्सा लिया. इस दौरान तीनों ने भारत में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धित के भविष्य पर खुलकर बात की.
यूनानी चिकित्सा पद्धित के विकास और भविष्य की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए यूनानी मेडिसिन के डायरेक्टर जनरल डॉ एन जहीर अहमद ने कहा, " यूनानी दरअसल ग्रीस से निकला हुआ नाम है. ग्रीस के महान फिलॉसफर व फिजीशियन बुकरात को फादर ऑफ मेडिसिन भी कहा जाता है. इसे ग्रीस ने डेवलप किया. ग्रीस से रोम गया. फिर रोम से अरब. इसी तरह धीरे-धीरे कई देशों से होकर 9 वीं शताब्दी में भारत आया. चूंकि, इतने देशों से होकर यूनानी पद्धति भारत आया. लेकिन भारत आकर इसे पूरी तरह से डेवलप कर दिया गया.
होम्योपैथी रोगी का इलाज करती है, रोग का नहीं: डॉ. कौशिक
वहीं, होम्योपैथी को लेकर लोगों के बीच फैले भ्रम पर टिप्पणी करते हुए सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी के डायरेक्टर जनरल डॉ सुभाष कौशिक ने कहा कि होम्योपैथ इलाज के लिए डॉक्टर का वेल क्वालिफाई होना जरूरी है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











