
India Today Conclave South 2021: कार्ति चिदंबरम ने बीजेपी को बताया तमिलनाडु विरोधी पार्टी, मिला ये जवाब
AajTak
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सहयोगी पार्टी डीएमके फ्रंट पर रहेगी. उन्होंने कहा कि डीएमके और कांग्रेस में सीट बंटवारे को लेकर करार हो चुका है. दोनों दलों के बीच सीट बंटवारा सुनियोजित था और यह गठबंधन धर्मनिरपेक्षता के लिए है. चेन्नई में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2021 में कार्ति चिदंबरम ने यह बात कही.
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सहयोगी पार्टी डीएमके फ्रंट पर रहेगी. उन्होंने कहा कि डीएमके और कांग्रेस में सीट बंटवारे को लेकर करार हो चुका है. दोनों दलों के बीच सीट बंटवारा सुनियोजित था और यह गठबंधन धर्मनिरपेक्षता के लिए है. चेन्नई में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2021 में कार्ति चिदंबरम ने यह बात कही. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2021 में 'मे बैटल मैंडेटः द बैटल फॉर द पेनिस्कुलर पावर' विषय पर बात करते हुए कार्ति चिदंबरम ने बीजेपी को तमिलनाडु विरोध पार्टी करार दे दिया. बहरहाल, तमिलनाडु चुनाव में डीएमके पर कांग्रेस की निर्भरता के सवाल को लेकर कार्ति चिदंबरम ने कहा कि मैं इसे स्ट्राइक रेट फॉर्मूल से समझा सकता हूं. लेकिन मैं यह समझना चाहता हूं कि आप 2019 के चुनावों में 9 में 8 सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत को क्यों भूल जा रहे हैं?
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










