
India Today Conclave 2024: मुंबई में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव का आगाज आज, CM शिंदे समेत ये दिग्गज करेंगे शिरकत
AajTak
India Today Conclave 2024: मुंबई में आज इंडिया टुडे कॉन्क्लेव की शुरुआत हो रही है. दो दिन तक चलने वाले इस कॉन्क्लेव में एक तरफ महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे नये महाराष्ट्र को लेकर अपना दृष्टिकोण रखेंगे तो वहीं सुप्रिया सुले से लेकर अजित पवार तक कई नेता भी अपने विचार व्यक्त करेंगे. इसके अलावा फिल्म जगत के कई दिग्गज भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे.
महाराष्ट्र चुनाव से पहले आज मुंबई के ताज लैंड्स एंड (होटल) में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव (India Today Conclave 2024) शुरू हो रहा है. इसमें राजनीति से लेकर फिल्म और बिजनेस इंडस्ट्री तक के कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं. पहले दिन के कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सेशन से होगी. इसके बाद सूबे के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण अपनी बात रखेंगे. पहले दिन के कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें आखिरी सेशन पहली बार निर्वाचित हुए सांसदों का होगा.
पहले दिन का कार्यक्रम (25 सितंबर)
- दोपहर 12 बजे से 12.15 बजे तक: इंट्रोडक्टरी रिमार्क
> 12.15 PM - 12.45 PM
नये महाराष्ट्र को लेकर मेरा दृष्टिकोण- एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
> 12.45 PM - 1.15 PM

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










