
India Team Selection: 2 मैच के बाद ही बाहर हुए वेंकटेश अय्यर, क्या है टीम इंडिया की तैयारी?
AajTak
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले वेंकटेश अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में मौका नहीं मिला है. वेकटेस अय्यर को टी-20 फॉर्मेट में तो जगह मिली है लेकिन वनडे टीम से वो बाहर हो गए हैं.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले वेंकटेश अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में मौका नहीं मिला है. वेंकटेश को टी-20 फॉर्मेट में तो जगह मिली है, लेकिन वनडे टीम से वह बाहर हैं. अय्यर ने दोनों वनडे मुकाबलों में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था. घरेलू टूर्नामेंट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वेंकटेश अय्यर को वनडे टीम में जगह मिली थी, लेकिन वह मौके को पूरी तरह से नहीं भुना पाए. ODI squad: Rohit Sharma (Capt), KL Rahul (vc), Ruturaj Gaikwad, Shikhar, Virat Kohli, Surya Kumar Yadav, Shreyas Iyer, Deepak Hooda, Rishabh Pant (wk), D Chahar, Shardul Thakur, Y Chahal, Kuldeep Yadav, Washington Sundar, Ravi Bishnoi, Mohd. Siraj, Prasidh Krishna, Avesh Khan

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.










