
India Japan Deal: ट्रंप टैरिफ की निकलेगी हवा? जापान ने भारत को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान...
AajTak
अमेरिका ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, अब भारत टैरिफ के प्रभाव को कम करने के लिए सभी विकल्पों पर काम कर रहा है. इसी कड़ी में भारत और जापान के बीच बड़ा समझौता होने जा रहा है, इस हफ्ते दोनों देशों के प्रधानमंत्री मिलने वाले हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एकतरफा फैसला सुनाते हुए भारत पर कुल 50% टैरिफ थोप दिया है. पहले तो ट्रंप ने रूस-भारत के रिश्ते में दरार डालने की खूब कोशिश की, जब वो इसमें कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने रूसी तेल और हथियार खरीदने के बेतुके आरोप लगाकर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ यानी पेनॉल्टी लगाने का ऐलान कर दिया है, जो कल यानी बुधवार से लागू हो जाएगा, यानी अब भारतीय आयात पर अमेरिका कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाएगा.
भारत ने अमेरिका के इस फैसले को एकतरफा बताया है, और ट्रेड के लिहाज से गलत करार दिया है. हालांकि भारत ने फिर जोर देकर कहा है कि दबाव में देश झुकने वाला नहीं है. अगर अमेरिका ने 50 फीसदी टैरिफ लगाया है तो फिर भारत उसके प्रभाव को कम करने के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने के लिए तैयार है. लेकिन अमेरिका जिस तरह से भारत बाजार के कृषि और डेयरी सेक्टर में अपनी पहुंच चाहता है, वो मुमकिन नहीं है.
भारत टैरिफ के असर को कम करने में जुटा दरअसल, ट्रंप का ये टैरिफ दबाव पिछले 6 महीने से चल रहा है, और भारत शुरू से ही दूसरे विकल्पों पर काम करना शुरू कर दिया है. भारत दूसरे बाजार को तलाश रहा है, जहां अमेरिका के मुकाबले आसानी से ट्रेड हो सके. वैसे भी भारत इकोनॉमी मौजूदा समय में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले दिनों में तीसरे पायदान पर काबिज होने वाला है.
इसी कड़ी में अब भारत और जापान के बीच बड़ा समझौता होने जा रहा है. जिसे अमेरिका भी देख रहा है. जापान ने भारत को लेकर बड़ा ऐलान किया है. जापान अगले 10 वर्षों में भारत में 10 ट्रिलियन येन (लगभग 68 बिलियन डॉलर) का निवेश करेगा, जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलेगी.
जब मिलेंगे भारत-जापान के पीएम
यह घोषणा जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा (Shigeru Ishiba) द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली शिखर बैठक के दौरान की जाएगी, जो शुक्रवार से शुरू होने रही है, जिसपर दुनिया की निगाहें टिकी हैं. इस शिखर बैठक में दोनों देश 17 वर्षों में पहली बार सुरक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणा को संशोधित करेंगे, जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










