
India GDP: इसी रफ्तार से बढ़ी जीडीपी, तो साल 2035 में पूरा होगा 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का सपना!
AajTak
वित्त मंत्रालय सोमवार को आर्थिक समीक्षा (economic survey) जारी करेगा और इस बात की उम्मीद की जा रही है कि फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए सरकार 11 फीसदी की ग्रोथ (GDP) का अनुमान रख सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में दूसरी बार सत्ता की कमान संभालने के तुरंत बाद 2024-25 तक देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का सपना पेश किया था. जुलाई 2019 में पूर्ण बजट से पहले तत्कालीन चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर केवी सुब्रमण्यम के गाइडेंस में तैयार की गई आर्थिक समीक्षा में इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक तरह का रोडमैप भी पेश किया गया था. प्रधानमंत्री मोदी 2019 से अब तक कई मौकों पर अपने इस सपने का जिक्र कर चुके हैं. हालांकि, कोविड-19 की वजह से चीजें काफी अधिक बदल गईं हैं. ऐसे में आइए इस बात को एनालाइज करते हैं कि क्या 2024-25 तक भारत की इकोनॉमी 5 ट्रिलियन डॉलर की हो सकती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










