
India-EU FTA Impact: ये क्या? 1 करोड़ वाली कार... सिर्फ 55 लाख में, फिर तो हर कोई मर्सिडीज-BMW वाले कहलाएंगे!
AajTak
India-EU FTA Deal Impact on Car Price: भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में ऑटोमोबाइल सेक्टर को लेकर भी बड़ा करार किया गया है. इसके तहत यूरोपीय कारों पर लगने वाले 110% टैरिफ को घटाते हुए 10% पर लाया जाएगा.
India-EU FTA Deal Impact on Car Price: 'मदर ऑफ ऑल डील्स' (Mother Of All Deals) कहे जा रहे भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता हो गया है. मंगलवार को इसका ऐलान कर दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कॉस्टा ने इसे ऐतिहासिक करार बताया. इस डील के तहत भारत आने वाले करीब 90% सामानों पर टैरिफ या तो शून्य होगा या बहुत कम कर दिया जाएगा.
इसका एक बड़ा असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर देखने को मिलेगा, क्योंकि यूरोप से आने वाली कारों पर लागू 110% का टैरिफ घटाकर अब 10% किया जाएगा. आइए समझते हैं कि वहां से आने वाली कोई कार भारत में अगर 1 करोड़ रुपये की मिलती थी, तो एफटीए लागू होने के बाद उसकी कीमत कितनी रह जाएगी और ये भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए कैसे चुनौती बन सकती है.
110% नहीं अब 10% टैरिफ! India-EU FTA के तहत किए गए समझौतों में भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ा बड़ा करार भी शामिल है. अब लग्जरी और इंपोर्टेड कारें भारत में और भी सस्ती हो जाएंगी. यूरोपीय यूनियन के अनुसार, यूरोप में बनी गाड़ियों पर भारत में लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 110% से कम करते हुए 10% पर लाया जाएगा. यहां एक बात ध्यान रहे कि सिर्फ यूरोपीय कारों पर कीमत के हिसाब से 70-110 फीसदी तक टैरिफ लागू होता है. 40000 डॉलर से कम (करीब 37 लाख रुपये) से कम कीमत वाली कारों पर 70% टैरिफ, जबकि इससे अधिक की कीमत वाली कारों पर 110% इंपोर्ट ड्यूटी लागू होती है.
अभी ये साफ नहीं है कि इन टैरिफ को आखिर 10 फीसदी पर एफटीए लागू होने के साथ ही लाया जाएगा या फिर चरणबद्ध तरीके से कीमतों में कटौती का फायदा मिलेगा. भारत-ईयू डील के ऐलान के बाद से कार कंपनियां भी इसी मंथन में जुटी हुई हैं.
1 करोड़ वाली कार कितने की मिलेगी? भारत में यूरोप से आने वाली कारों में लगभग सभी लग्जरी कैटेगरी में आती हैं. इनमें फॉक्सवैगन, BMW, मर्सिडीज बेंज, ऑडी, पोर्श, स्कोडा और वोल्वो समेत अन्य नाम शामिल हैं. अब बात करते हैं India-EU FTA के लागू होने के बाद लग्जरी कारों की कीमतों में गिरावट के बारे में, तो सबसे पहले बता दें कि विदेश से टैरिफ के साथ आने वाली कारों के ऑन-रोड प्राइस में इंपोर्ट ड्यूटी के अलावा डीलर मार्जिन, ट्रांसपोर्ट, इंश्योरेंस, RTO टैक्स समेत अन्य फैक्टर्स भी जुड़ते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










