
India A Women vs Bangladesh A Women, Final Live: भारत-बांग्लादेश के बीच आज खिताबी मुकाबला, किसने जीता टॉस?
AajTak
IND vs BAN Women's Asia Cup Rising Stars Final Live Score: बैंकॉक के तेर्दथाई क्रिकेट ग्राउंड में भारत-ए और बांग्लादेश-ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताबी मुकाबला है. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार खिताबी जीतने के उद्देश्य से मैदान पर उतरी है.
एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में आज (22 फरवरी) भारत-ए का सामना बांग्लादेश-ए से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बैंकॉक के तेर्दथाई क्रिकेट ग्राउंड में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे होगा और पहली गेंद दोपहर 12.30 बजे फेंकी जाएगी.
एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का ये दूसरा सीजन है. पहला सीजन साल 2023 में हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था, जहां भारत-ए ने बांग्लादेश-ए को 31 रनों से हराकर खिताब जीता था. मौजूदा टूर्नामेंट में भारत-ए ने श्रीलंका-ए को 5 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था. वहीं बांग्लादेश-ए ने पाकिस्तान-ए को सेमीफाइनल में 54 रनों से परास्त किया था. भारत-बांग्लादेश मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
फाइनल में भारत-ए की संभावित प्लेइंग इलेवन: हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, तेजल हसब्निस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता मादीवाला (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, मिन्नू मणि, साइमा ठाकोर और जिंतिमनी कलिता.
फाइनल में बांग्लादेश-ए की संभावित प्लेइंग इलेवन: इश्मा तंजीम, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), सरमीन सुल्ताना, लता मोंडल, फाहिमा खातून (कप्तान), सादिया अख्तर, फरजाना एस्मिन, शोरिफा खातून, फातिमा जहां सोनिया, संजीदा अख्तर मेघला और फरिहा त्रिस्ना.
भारत-ए की इस टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 7 विकेट से पराजित किया था. फिर भारत-ए ने पाकिस्तान-ए को 8 विकेट से रौंद दिया. भारत-ए ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में नेपाल को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट काटाया.
भारत-ए को इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान-ए, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात के साथ ग्रुप-ए में रखा गया था. वहीं ग्रुप-बी में थाईलैंड, मलेशिया, बांग्लादेश-ए और श्रीलंका-ए की टीम्स शामिल रहीं. ग्रुप-ए से भारत-ए और पाकिस्तान-ए, जबकि ग्रुप-बी से बांग्लादेश-ए और श्रीलंका-ए की टीम्स सेमीफा्इनल में पहुंचने में कामयारहीं. सेमीफाइनल मुकाबले 20 फरवरी को खेले गए.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












