
INDIA गठबंधन में सब ठीक? लालू यादव की इफ्तार पार्टी से कांग्रेस नेता नदारद, पशुपति पारस दिखे साथ
AajTak
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर इफ्तार पार्टी का आयोजन कर सियासी रणनीति बनाई जा रही है. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है. जिसमें कांग्रेस के नेता नजर नहीं आए. केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस भी इफ्तार पार्टी में शामिल हुए हैं.
बिहार की राजधनी पटना में इफ्तार पार्टियों का दौर जारी है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इफ्तार पार्टी में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पूर्व सीएम रावड़ी देवी की मौजूदगी दिखी. वहीं, कांग्रेस के कोई भी नेता इफ्तार पार्टी में नजर नहीं आए. पार्टी के लिए महागठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं और मुस्लिम धार्मिक संगठनों को आमंत्रित किया गया था. वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है.
लालू प्रसाद यादव की इफ्तार पार्टी
आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी पार्टी में शिरकत कर चुके हैं. केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस भी इफ्तार पार्टी में शामिल हुए हैं.
कांग्रेस पार्टी से नदारद रही. इस इफ्तार पार्टी में मीडिया के एंट्री पर बैन है. मीडिया को सिद्दीकी आवास के बाहर ही रोक दिया गया है.
सीएम नीतीश कुमार को झटका
सीएम नीतीश कुमार को लालू यादव के इफ्तार पार्टी से झटका लगा है. क्योंकि लालू के इफ्तार पार्टी में मुस्लिम धार्मिक संगठनों के कई प्रमुख नेता पहुंचे हैं. यही मुस्लिम धार्मिक संगठनों ने हाल में सीएम नीतीश कुमार द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया था. लगभग सात मुस्लिम धार्मिक संगठनों ने सीएम नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी का बहिष्कार किया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










