
'INDIA' गठबंधन में फिर सामने आई कलह, AAP ने हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान
AajTak
संदीप पाठक ने कहा, हरियाणा में विधानसभा का चुनाव आने वाला है और आम आदमी पार्टी अब एक नेशनल पार्टी है. सभी राज्यों में हम संगठन बना रहे हैं. हरियाणा में सर्कल लेवल तक हमारा संगठन बन चुका है. लगभग 15 दिन में हरियाणा के एक-एक गांव में हमारी सारी कमेटी बन जाएंगीं और उसके बाद हम अपना कैंपेन शुरू कर देंगे.
INDIA गठबंधन में जल्द नई तकरार देखने को मिल सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि अब आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया हैय AAP के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनावों में अकेले ही लड़ेगी और वे किसी अन्य दल के साथ शीट शेयरिंग नहीं.
संदीप पाठक ने कहा, हरियाणा में विधानसभा का चुनाव आने वाला है और आम आदमी पार्टी अब एक नेशनल पार्टी है. सभी राज्यों में हम संगठन बना रहे हैं. हरियाणा में सर्कल लेवल तक हमारा संगठन बन चुका है. लगभग 15 दिन में हरियाणा के एक-एक गांव में हमारी सारी कमेटी बन जाएंगीं और उसके बाद हम अपना कैंपेन शुरू कर देंगे. हरियाणा की जनता बदलाव के लिए उत्सुक है. हम हरियाणा में अच्छा करेंगे. विधानसभा चुनाव निश्चित रूप से सभी सीटों पर लड़ेंगे.
कल होनी है INDIA ब्लॉक कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक
वहीं 13 सितंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक पर संदीप पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर जो पार्टनरशिप हुई है, उससे जुड़ी अगली मीटिंग कल है. सभी मुद्दों पर डिटेल में चर्चा होगी. मुझे एजेंडा का आइडिया नहीं है, लेकिन कैंडिडेट्स सेलेक्शन से लेकर कैंपेन प्लानिंग सभी पर डीटेल में चर्चा होगी.
बता दें कि इन दिनों इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा जोरों पर है. मुंबई में हुई इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक में सीट शेयरिंग का मुद्दा जल्द सुलझाने पर सहमति बनी. सीट शेयरिंग को लेकर अभी बात होनी है, लेकिन उससे पहले ही इस मसले पर गठबंधन के घटक दलों में सिरफुटौव्वल शुरू हो गई है.
पंजाब में भी AAP के तीखे तेवर

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








