
'INDIA गठबंधन को विजय बनाइए...', बाबा बैद्यनाथ में राबड़ी देवी के साथ दर्शन कर लालू यादव ने की कामना
AajTak
लालू सुबह करीब 7.30 बजे बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे थे. मंदिर के पुजारी रमेश परिहस्त ने पूजा-अर्चना ने लालू यादव को पूजा अर्चना कराई. इसके बाद लालू ने दुमका में बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. मंदिर से बाहर आने के बाद लालू यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, हमने भगवान से कामना की है कि देश को बदलिए और INDIA गठबंधन को विजय बनाइए.
RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ झारखंड के देवघर में प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की. बैद्यनाथ धाम 12 'ज्योतिर्लिंगों में से एक है.
बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन के बाद लालू और राबड़ी ने दुमका में बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. मंदिर से बाहर आने के बाद लालू यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, हमने भगवान से कामना की है कि देश को बदलिए और INDIA गठबंधन को विजय बनाइए. देश में अत्याचार बढ़ गया और नरेंद्र मोदी ने कोई काम नहीं किया, सिर्फ झूठ बोला.
लालू सुबह करीब 7.30 बजे बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे थे. मंदिर के पुजारी रमेश परिहस्त ने पूजा-अर्चना ने लालू यादव को पूजा अर्चना कराई. परिहस्त ने बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू यादव लंबे समय के बाद मंदिर पहुंचे. उन्होंने देश में लोगों की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की. हमने उनके अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की.
लालू यादव के साथ राजद के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत कई नेता भी थे. लालू यादव ने बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की.
लालू यादव और राबड़ी देवी रविवार को देवघर पहुंचे थे. यहां दोनों रात में सर्किट हाउस में रुके. आज लालू यादव पटना के लिए रवाना हो जाएंगे. इससे पहले लालू यादव ने 4 सितंबर को सोनपुर में प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी. वे 7 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर पटना के बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










