
INDIA गठबंधन की मुंबई बैठक में रंग में भंग! कपिल सिब्बल को मंच पर देख कांग्रेस में नाराजगी
AajTak
मुंबई में विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन का आज दूसरा दिन है. शुक्रवार को जब इस बैठक में राज्यसभा सांसद कपिल की अप्रत्याशित एंट्री हुई तो इससे कांग्रेस नेता असहज हो गए. दरअसल सिब्बल बैठक में आधिकारिक आमंत्रित सदस्य नहीं थे.
मुंबई में विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन का आज दूसरा दिन है. शुक्रवार को जब इस बैठक में राज्यसभा सांसद कपिल की अप्रत्याशित एंट्री हुई तो इससे कांग्रेस नेता नाराज हो गए. दरअसल सिब्बल बैठक में आधिकारिक आमंत्रित सदस्य नहीं थे. लेकिन उनकी उपस्थिति ने कई कांग्रेस नेताओं को असहज कर दिया.कुछ नेता फोटो सत्र में उनकी उपस्थिति से नाखुश नजर आए और कांग्रेस भी इससे नाराज दिखी.
केसी वेणुगोपाल हुए नाराज
साथ ही कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने फोटो खिंचवाने से पहले वेणुगोपाल ने उनके अचानक दौरे की शिकायत उद्धव ठाकरे से कर दी. हालांकि, फारूक अब्दुल्ला और अखिलेश यादव ने वेणुगोपाल को मनाने की कोशिश की. यहां तक कि राहुल गांधी ने भी कहा कि उन्हें किसी से कोई आपत्ति नहीं है. आख़िरकार कपिल सिब्बल को भी फोटो सेशन का हिस्सा बनाया गया और बैठक में उनका स्वागत किया गया.
कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुए थे सिब्बल
सपा में कपिल सिब्बल पिछले मई 2022 में कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे. कपिल सिब्बल कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिने जाते थे. यूपीए सरकार के दौरान कपिल सिब्बल केंद्रीय कानून मंत्री से लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री तक रहे रहे हैं, लेकिन पिछले काफी समय से कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रहे थे. कपिल सिब्बल कांग्रेस के उन नेताओं में गिने जाते थे, जो पार्टी को सबसे ज्यादा चंदा दिया करते थे. सिब्बल पंजाबी ब्राह्मण समुदाय से आते हैं और दिल्ली की सियासत में उनका अहम रोल माना जाता रहा है. राज्यसभा के नामांकन के बाद सिब्बल ने कहा कि मैं कांग्रेस का नेता था, लेकिन अब नहीं.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












