
INDIA गठबंधन की मीटिंग के बाद अनबन! राहुल ने उठाया अडानी का मुद्दा तो भड़क उठीं ममता
AajTak
विपक्षी गठबंधन INDIA 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर सकता है. मुंबई मीटिंग में 2 अक्टूबर को बड़े कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई है. उधर, विपक्षी गठबंधन के गठन की रूपरेखा अब अंतिम चरण में है. लिहाजा अब बड़ी रैलियां होने की संभावना है. ये रैलियां पटना, नागपुर, चेन्नई में हो सकती हैं.
मुंबई में INDIA गठबंधन की दो दिवसीय बैठक के बाद ममता बनर्जी राहुल गांधी से खफा नजर आईं. दरअसल, बैठक के बाद राहुल गांधी ने अडाणी का मुद्दा उठाया था, जिसे लेकर ममता ने कहा कि राहुल ने अचानक से ही इस मामले को खड़ा कर दिया, उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा करने से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA के घटक दलों से परामर्श भी नहीं किया, क्या ये सही और सामरिक कदम है? दरअसल, ममता इस बात से भी नाराज हैं कि कांग्रेस बंगाल में वाम दलों के साथ गठबंधन को लेकर भी अनिच्छुक है.
वहीं विपक्षी गठबंधन INDIA 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर सकता है. मुंबई मीटिंग में 2 अक्टूबर को बड़े कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई है. उधर, विपक्षी गठबंधन के गठन की रूपरेखा अब अंतिम चरण में है. लिहाजा अब बड़ी रैलियां होने की संभावना है. ये रैलियां पटना, नागपुर, चेन्नई में हो सकती हैं. हालांकि इन राज्यों में फिलहाल कोई चुनाव नहीं होना है, इसके बावजूद रणनीति के तहत इन बड़े शहरों में रैलियां आयोजित की जा सकती हैं.
राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री और एक विशेष व्यवसायी के बीच सांठगांठ हर एक व्यक्ति के सामने है. उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन भाजपा और प्रधानमंत्री के "भ्रष्टाचार" को "प्रदर्शन और साबित" करेगा. मुंबई में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अडानी ग्रुप पर छपी मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर सरकार को घेरा था. राहुल ने पूछा कि देश से बाहर भेजा जा रहा पैसा आखिर किसका है. राहुल गांधी ने कहा कि जी20 की मीटिंग का समय है. अलग-अलग देशों से लीडर्स आ रहे हैं.
राहुल ने कहा कि "एक बिलियन डॉलर हिंदुस्तान से अडानी की कंपनी के नेटवर्क के जरिए अलग-अलग देशों में गए और वापस आए. उससे शेयर प्राइस को इनफ्लुएट किया. इससे हिंदुस्तान का इंफ्रास्ट्रक्चर एयरपोर्ट, पोर्ट को खरीद रहे हैं. अखबारों ने कहा कि उनके पास इसके सबूत हैं." कांग्रेस नेता ने पूछा, "ये पैसा यूज किया जा रहा है, वो किसका है. ये अडानी का है या किसी और का है. इस काम को करने के लिए मास्टरमाइंड विनोद अडानी हैं. उनके साथ 2 पार्टनर्स हैं. नासिर अली सबान अली और एक चाइनीज चैंग चोंग लिंग है."

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












