
Independence Day 2024 Live Streaming: स्वतंत्रता दिवस पर कब और कहां देखें पीएम मोदी का संबोधन? ये हैं डायरेक्ट लिंक
AajTak
Independence Day 2024 LIVE: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एतिहासिक लाल किले पर बहुस्तरीय सुरक्षा का घेरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराने के बाद लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे. आइए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का भाषण कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
Independence Day 2024 Live Streaming, 15 August: आजादी के 77 साल पूरे होने पर देशभर में जश्न का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 15 अगस्त, 2024 को लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहरांगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह साढ़े सात बजे ध्वजारोहण करेंगे.
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह, देखें लाइव
अगर आप भी लाल किले से स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम और पीएम मोदी का भाषण (Modi Speech) लाइव देखना और सुनना चाहते हैं, तो हम आपको बता रहे कि लाइव स्ट्रीमिंग कैसे (How to watch Independance Day Celebration) और कहां (where to watch 15 August Programme) देख सकते हैं.
लाल किले की प्राचीर से 15 अगस्त का जश्न राष्ट्रीय टीवी चैनल दूरदर्शन पर होगा. इसे आजतक के यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है. इसके अलावा, आजतक के Live TV पर भी प्रोग्राम देख सकते हैं. वहीं, आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर संबंधित अलग-अलग खबरें पढ़ी जा सकती हैं.
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम राष्ट्र के लिए कई अहम ऐलान भी करते आए हैं. हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. केंद्र सरकार ने इस साल भी ‘हर घर तिरंगा’ समेत कई कार्यक्रम शुरू किए हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












