
IND Women vs SA Women: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से रौंदा, टी20 सीरीज 1-1 से बराबर
AajTak
पूजा वस्त्राकर और राधा यादव की उम्दा गेंदबाजी से भारत ने तीसरे और अंतिम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. टीम इंडिया को यह एकतरफा जीत 55 गेंदें शेष रहते मिली.
India beat SA by 10 wickets: पूजा वस्त्राकर और राधा यादव की उम्दा गेंदबाजी से भारत ने तीसरे और अंतिम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. टीम इंडिया को यह एकतरफा जीत 55 गेंदें शेष रहते मिली. इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर रही.
तेज गेंदबाज वस्त्राकर (13 रनों पर 4 विकेट) ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 4, जबकि बाएं हाथ की स्पिनर राधा (6 रनों पर 3 विकेट) ने 3 विकेट चटकाए, जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 17.1 ओवरों में 84 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने 10.5 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 88 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. स्मृति मंधाना 40 गेंदों पर 54 रन और शेफाली वर्मा 25 गेंदों पर 27 रन बनाकर नाबाद रहीं.
दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच 12 रनों से जीता था, जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था. भारत ने इससे पहले वनडे श्रृंखला में 3-0 से जीत दर्ज करने के अलावा एकमात्र टेस्ट मैच भी अपने नाम किया था.
Thank you, Chennai 🫡 💙#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/fRpYhnuf68
मंधाना ने अयोबांगा खाका पर दो चौके लगाकर शुरुआत की. इसके बाद दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने सहजता से रन बटोरे. भारत में पावर प्ले में 40 रन बनाए. इसके बाद मंधाना दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी हो गई.
मंधाना ने नेदिन डि क्लर्क पर दो चौके और विजयी छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए. शेफाली ने अपनी पारी में 3 चौके लगाए. जब वह 24 रनों पर थीं, तब उन्हें जीवनदान भी मिला.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











