
IND-W vs SA-W Live Score: वर्ल्ड कप फाइनल के TOSS में देरी, अब 3:30 पर शुरू होगा खेल... मैदान है गीला
AajTak
India vs South Africa, Women's World Cup 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुंबई के नवी मुंबई में महिला वर्ल्ड कप का ग्रैंड फिनाले है. भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया तो अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया था.
भारत और साउथ अफ्रीका रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में आमने-सामने हैं, मुकाबले में टॉस अब दोपहर 3 बजे होगा और खेल दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा. मैदान गीला है, इस वजह से अंपायर्स ने यह फैसला किया.
इस फाइनल मुकाबले के लाइव अपडेट के लिए इस पेज को आप रिफ्रेश करते रहें. वहीं इस मुकाबले के स्कोरकार्ड और अन्य बड़े रिकॉर्डों को हम लगातार यहां बता रहे हैं.
वैसे इस महिला वर्ल्ड कप को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद एक नया चैम्पियन मिलने वाला है. भारतीय टीम 2005 और 2017 के बाद फाइनल में पहुंची है. वहीं साउथ अफ्रीकी टीम का यह पहला फाइनल है. 1998 के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 98 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2017 के फाइनल में इंग्लैंड ने भारत को नौ रनों से हराया था.
डीवाई पाटिल स्टेडियम में अफ्रीकी टीम ने इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. वहीं टीम इंडिया इस मैदान पर लगातार चौथा मैच खेलने उतरेगी, हरमनप्रीत एंड कंपनी ने यहां तीन मुकाबले जीते हैं.
महिला वर्ल्ड कप 2025 फाइनल के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी और रेणुका सिंह ठाकुर.
महिला वर्ल्ड कप 2025 फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11: लॉरा वोलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसेन,एनेके बॉश, मारिजाने कैप, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, नादिन डिक्लर्क, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा.IND VS SA महिला ODI में हेड टू हेड 1997 से 2025 के बीच दोनों टीमों के बीच 34 मैच खेले गए हैं . भारत ने 20, साउथ अफ्रीका ने 13 जीते, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








