
IND vs WI T20 Series: हिटमैन रोहित शर्मा ने की वेस्टइंडीज की धुलाई की तैयारी, नेट्स में लगाए लंबे-लंबे शॉट
AajTak
रोहित की इस प्रैक्टिस का वीडियो खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शेयर किया है. भारतीय बोर्ड ने कैप्शन में लिखा- टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए. दरअसल, शॉट्स खेलते समय रोहित के बल्ले से मनमोहक आवाज भी सुनाई दे रही है.
IND vs WI T20 Series: टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है. यहां रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को विंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. इसका पहला मुकाबला आज (29 जुलाई) रात 8 बजे त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
इस मैच के लिए ओपनर रोहित शर्मा ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. वह आज वेस्टइंडीज की धुलाई के फुल मूड में नजर आ रहे हैं. दरअसल, रोहित ने खुद इसके संकेत दिए हैं. उन्होंने नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान लंबे-लंबे शॉट लगाए हैं.
बीसीसीआई ने शेयर किया रोहित का वीडियो
रोहित की इस प्रैक्टिस का वीडियो खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शेयर किया है. भारतीय बोर्ड ने कैप्शन में लिखा- टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए. दरअसल, शॉट्स खेलते समय रोहित के बल्ले से मनमोहक आवाज भी सुनाई दे रही है. बीसीसीआई भी यही आवाज फैन्स को सुनाना चाहता है.
हाल ही में शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को उसी के घर में तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. इस सीरीज से रोहित शर्मा को भी आराम दिया गया था. मगर अब रोहित इस टी20 सीरीज के साथ टीम इंडिया में बतौर कप्तान वापसी कर रहे हैं.
Sound 🔛 🔊#TeamIndia captain @ImRo45 warming up in the nets ahead of the 1st #WIvIND T20I. 👌 👌 pic.twitter.com/0V5A70l2EY

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












