
IND vs WI, Ishan Kishan: पहले मुकाबले में रंग में नहीं दिखे ईशान किशन, मैच के बाद कप्तान रोहित ने दिए टिप्स
AajTak
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पहला टी-20 मुकाबला खत्म होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज और टी-20 सीरीज में बतौर ओपनर खेल रहे ईशान किशन से लंबी बातचीत करते नजर आए.
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात देकर 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज में विजयी आगाज किया है. टीम इंडिया ने वनडे सीरीज 3-0 से जीतने के बाद टी-20 में भी अपना शानदार खेल जारी रखा. पहले टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ 19 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के के साथ 40 रन बनाए, वहीं उनके ओपनिंग जोड़ीदार ईशान किशन को अपने 35 रन बनाने में संघर्ष करना पड़ा. Captain Ro ❣️ talking with Ishan Kishan off the field.#RohitSharma | @ImRo45 | #INDvWI pic.twitter.com/03J6Vu5UjT

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











