IND vs WI 1st ODI: शिखर पर कप्तान धवन, वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़े ताबड़तोड़ 97 रन
AajTak
वेस्ट इंडीज के साथ चल रहे वनडे सीरीजी के पहले मैच में बेहद ही रोमांचक मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 3 रन से हरा दिया. इस मैच में कप्तान शिखर धवन ने ताबड़तोड़ 97 रन बनाए. टीम इंडिया ने 309 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन वेस्टइंडीज की टीम टारगेट 3 रन से चूक गई. दिग्गजों की गैरहाजिरी में नए कप्तान के साथ पोर्ट ऑफ स्पेन में कुछ कमाल दिखाने के लिए टीम इंडिया मैदान पर उतरी । टॉस हारने के बाद कप्तान ने शिखर ने बल्ला थामा तो रनों की बौछार कर दी. देखें ये वीडियो.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











