
IND Vs SL Test Match: जडेजा का शानदार शतक, रोहित-द्रविड़ के फैसले पर सवाल, देखें कैसा रहा दूसरा दिन
AajTak
मोहाली टेस्ट के दूसरे दिन भारत की मजबूत स्थिति देखने को मिली. श्रीलंका के खिलाफ हो रहे इस सीरीज के पहले दिन ही भारत ने छह विकेट पर 357 रन बनाए. टॉस जीतकर भारतीय टीम बैटिंग करने उतरी तो कप्तान रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने शानदार शुरुआत किया. दोनों ने मिलकर 52 रन बनाये लेकिन उसके बाद एक एक कर दोनों ने पवेलियन में वापसी कर ली. इसके बाद कोहली-विहारी ने पारी संभाली और 90 रन बनाये. विराट कोहली का ये 100 वां टेस्ट मैच था और उनके फैंस की निगाह उनके शतक पर थी लेकिन वो आस 45 रनों पर टूट गयी. देखें कैसा रहा भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच का पहला दिन.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












