
IND vs SA T20 World Cup: टीम इंडिया को पर्थ में मिलेगी बारिश? इस बात से रहना होगा सतर्क, जानिए मौसम-पिच रिपोर्ट
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शुरुआती दोनों मैच जीतने के बाद अब भारतीय टीम की टक्कर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होनी है. ग्रुप-2 में टीम इंडिया का ये तीसरा मैच रविवार को पर्थ में भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से शुरू होगा. इससे पहले जानिए पर्थ की पिच रिपोर्ट और यहां के मौसम का हाल...
India vs South Africa T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम अब तक विजयी रही है. ग्रुप-2 में टीम इंडिया ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं. अब तीसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को पर्थ में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से शुरू होगा.
इस बार वर्ल्ड कप पर बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और खुद अफ्रीका समेत कुछ बड़ी टीमों को बारिश के कारण अपने अहम मैच गंवाने पड़े या रद्द हुए हैं. ऐसे में फैन्स यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर रविवार को पर्थ में कैसा मौसम रहेगा? क्या मैच पर बारिश का असर होगा या नहीं?
पर्थ में रविवार को बारिश की आशंका बेहद कम
यहां फैन्स के लिए एक खुशखबरी है कि Accuweather के मुताबिक पर्थ में मौसम का पूर्वानुमान अच्छा है. रविवार को बारिश की आशंका सिर्फ 2 प्रतिशत तक ही है. आसमान भी साफ रहेगा, यानि धूप खिली रहेगी. पर्थ में रविवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां हवाओं की गति 55 km/h तक रहेगी.
पर्थ में रविवार को मौसम का पूर्वानुमान
अधिकतम तापमान: 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान: 7 डिग्री सेल्सियस बारिश की आशंका: 2% बादल छाए रहेंगे: 20% हवाओं की गति रहेगी: 55 km/h

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










