
IND vs SA T20 Series: अफ्रीका सीरीज से टीम इंडिया को क्या मिला? जानिए 5 बड़े प्वाइंट
AajTak
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली, जो 2-2 से बराबर रही. बेंगलुरु में रविवार को पांचवां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया...
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो गई है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जून को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था, जो बारिश के कारण बेनतीजा रहा. मैच में सिर्फ 3.3 ओवर का ही खेल हो सका.
सीरीज के शुरुआती दो मैच साउथ अफ्रीका ने जीते. उसके बाद भारतीय टीम ने लगातार दो मुकाबले जीते थे. बता दें कि पांचों मैचों में कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस हारा और टीम इंडिया को सभी मैचों में पहले बैटिंग करनी पड़ी थी. रोहित शर्मा और केएल राहुल की गैरमौजूदगी में इस सीरीज के लिए पंत को कप्तानी सौंपी गई थी.
यह सीरीज भले ही ड्रॉ हो गई हो, लेकिन इसमें भारतीय टीम बहुत कुछ पाया भी है. इस सीरीज को इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के ट्रायल के तौर पर भी देखा जा रहा था. यदि वाकई इस नजरिये से देखा जाए, तो भारतीय टीम को काफी कुछ सीखने को मिला है. आइए 5 पॉइंट्स से जानते हैं कि आखिर इस सीरीज से टीम इंडिया को मिला क्या है?
हार्दिक और दिनेश के तौर पर बेस्ट फिनिशर
इस सीरीज के साथ काफी समय बाद ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक ने वापसी की थी. हार्दिक चोट से उबरे हैं, जबकि दिनेश ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर तीन साल बाद टीम में वापसी की. सीरीज में दोनों ही प्लेयर्स ने बेस्ट फिनिशर की भूमिका निभाई है. भारतीय टीम ने जो दो मुकाबले जीते हैं, उनमें से एक में दिनेश ने 27 बॉल पर 55 रनों की पारी खेली थी.
इसी चौथे मुकाबले में हार्दिक ने 31 बॉल पर 46 रन जड़े थे. सीरीज में हार्दिक पंड्या ने 4 पारियों में 117 रन और दिनेश कार्तिक ने भी इतनी ही पारियों में 92 रन बनाए. इस तरह इस सीरीज से भारतीय टीम को हार्दिक और दिनेश के रूप में दो बेस्ट फिनिशर भी मिले हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











