
IND vs SA Playing 11: ऋषभ पंत की वापसी, साई सुदर्शन OUT... कोलकाता टेस्ट में ऐसा है IND-SA का कॉम्बिनेशन
AajTak
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स पर तीन टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान भारत ने दो और अफ्रीकी टीम ने एक मैच जीता है. अब भारतीय टीम अपना आंकड़ा और बेहतर करना चाहेगी.
India vs South Africa: भाारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलाा जा रहा. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. यानी भारतीय टीम को इस मैच में पहले गेंदबाजी करनी पड़ी है.
इस मुकाबले के लिए दोनों टीम्स की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें थी. भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में ऋषभ पंत की वापसी हुई है. पंत को मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दौरान दाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी. इसके चलते उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच मिस किया. वो वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी भाग नहीं ले पाए थे.
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने साई सुदर्शन को चांस नहीं दिया है, जो हालिया समय में तीसरे नंबर पर बैटिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वॉशिंगटन सुंदर को साई सुदर्शन पर तवज्जो दी गई है और वो इस मैच में भारतीय टीम के लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं. तेज गेंदबाज आकाश दीप और बैटर देवदत्त पडिक्कल भी इस मैच से बाहर बैठे हैं.
भारतीय टीम चार बल्लेबाज, एक विकेटकीपर, 3 स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, एक विशेषज्ञ स्पिनर और दो तेज गेंदबाज के साथ उतरी है. दूसरी ओर साउथ अफ्रीक के लिए इंजरी के चलते कगिसो रबाडा ये मैच नहीं खेल रहे हैं. साउथ अफ्रीकी टीम पांच स्पेशलिस्ट बैटर, चार ऑलराउंडर, दो विशेषज्ञ स्पिनर के साथ उतरी है.
भारतीय टीम की प्लेइंग XI: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











