Ind Vs SA: Pakistan मांगे टीम इंडिया के लिए दुआ!
AajTak
टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2022 का अपना तीसरा ग्रुप मैच साउथ अफ्रीका से पर्थ में खेलना है. दोनों देशों के बीच ये मैच रविवार को पर्थ में भारतीय समय के मुताबिक शाम 4.30 बजे से खेला जाएगा. पर्थ में होने वाले इस मैच के लिए भारतीय टीम वहां पहुंच गई है, लेकिन सब ये जरूर जानना चाहेंगे कि पर्थ में आखिर दोनों देशों के बीच ये मैच हो पाएगा या नहीं. दरअसल आस्ट्रेलिया में बारिश की वजह से अब तक चार मैच कैंसल हो चुके हैं और दर्शकों के मनोरंजन में खलल पड़ रहा है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










