
IND vs SA Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक ने ऐसे मचाया धमाल, 'मिस्टर फिनिशर'बन कर दिया इंडिया का बेड़ा पार
AajTak
भारत ने साउथ अफ्रीका पर राजकोट टी20 में शानदार जीत हासिल की है. टीम इंडिया की इस जीत के हीरो दिनेश कार्तिक रहे, जिन्होंने शानदार 55 रन बनाए.
भारत ने साउथ अफ्रीका को राजकोट में खेले गए चौथे मुकाबले में 82 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है. टीम इंडिया की जीत के हीरो विकेटकीपर दिनेश कार्तिक रहे, जिन्होंने 27 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और दो छक्के शामिल थे. कार्तिक की इस पारी की बदौलत ही भारतीय टीम सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर पाई.
81 रन पर गिर गए थे चार विकेट
भारत के एक समय 81 रन पर चार विकेट गिर गए थे और उसका 150 रनों तक पहुंचना मुश्किल दिखाई दे रहा था. इन चार खिलाड़ियों में ऋतुराज गायकवाड़ (5 रन), ईशान किशन (27), श्रेयस अय्यर (4) और ऋषभ पंत (17 रन) शामिल थे. ऐसी परिस्थिति में दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या ने पांचवें विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम को ट्रैक पर लौटाया.
कार्तिक के टी20 का पहला पचासा
दिनेश कार्तिक ने 20वें ओवर में ड्वेन प्रिटोरियस की गेंद पर छक्का जड़कर अपने टी20 इंटरनेशनल का पहला अर्धशतक पूरा किया. हालांकि अगली गेंद पर कार्तिक आउट भी हो गए. हार्दिक पंड्या की बात करें तो उन्होंने भी 31 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के एवं इतने ही चौके शामिल थे. इन शानदार पारियों के दम पर भारतीय टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 169 रन बनाने में कामयाब रही.
87 रनों पर ढेर हो गए अफ्रीकी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











