
Ind vs Pak World Cup Schedule: 'भारत से हार भी जाते हैं तो...' पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान का बड़ा बयान
AajTak
ICC भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल मंगलवार को जारी कर दिया है. इसके मुताबिक भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ अपना मुकाबला अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को खेलना है. इस महामुकाबले पर पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान का बड़ा बयान सामने आया है...
India vs Pakistan World Cup 2023 Schedule: इसी साल के आखिर में भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा जारी वर्ल्ड कप शेड्यूल के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
इस महामुकाबले को लेकर कई दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मगर अब इस मैच को लेकर पाकिस्तान टीम के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि हम भारतीय जमीन पर उनके ही फैन्स के बीच मैच खेलने जा रहे हैं.
पूरा ध्यान भारत में वर्ल्ड कप जीतने पर रहेगा
शादाब ने कहा कि हमारा उद्देश्य वर्ल्ड कप जीतना है. भले ही पाकिस्तान टीम को भारत के खिलाफ मुकाबले में हार मिले. बता दें कि शादाब खान सीमित ओवर्स के फॉर्मेट में पाकिस्तान टीम के उपकप्तान भी रहे हैं. उनका कहना साफ है कि टीम इंडिया के खिलाफ मैच से ज्यादा उनका पूरा ध्यान भारत में वर्ल्ड कप जीतने पर रहेगा.
शादाब ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा, 'भारत के खिलाफ खेलने से एक अलग ही खुशी मिलती है. कुल मिलाकर दबाव भी अलग होता है. अब जब हमें वहां जाना है, तो यह उनका घरेलू मैदान होगा. भीड़ भी हमारे खिलाफ होगी. हालांकि, हम वहां वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं इसलिए हमें इसके बारे में सोचना चाहिए. अगर हम भारत से जीत जाते हैं और वर्ल्ड कप हार जाते हैं तो इसका कोई फायदा नहीं है.
Babar is a different person altogether on the field: Shadab Khan Full interview: https://t.co/ukXCcdCGtS#shadabkhan #BabarAzam @saleemkhaliq pic.twitter.com/JGpXX6Y5QF

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











