
IND vs PAK Final T20 World Cup: 'भारत-पाकिस्तान का फाइनल नहीं होने देंगे', अंग्रेज कप्तान जोस बटलर का ये 'बवाली बयान'
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया को अपना पहला सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को एडिलेड में खेलना है. मगर इससे पहले इंग्लिश कप्तान जोस बटलर का बड़ा बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि हम इस वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान फाइनल नहीं देखना चाहते हैं...
IND vs PAK Final T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इस समय सेमीफाइनल राउंड जारी है. इस बार टीम इंडिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड के साथ पाकिस्तान ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई है. ऐसे में खेल जगत के दिग्गजों समेत फैन्स को यह उम्मीद जाग गई है कि शायद इस बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल की जंग देखने को मिल सकती है.
मगर इन सबके बीच इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने कमेंट वॉर छेड़ दिया है. उन्होंने साफ कह दिया है कि हम बिल्कुल भी फाइनल में भारत और पाकिस्तान के खेलते नहीं देखना चाहते हैं. हम किसी भी कीमत पर यह मैच होने नहीं देना चाहेंगे.
इस तरह सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तान टीम
दरअसल, इस बार ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान टीम ने अपने शुरुआती दो मैच गंवा दिए थे. इसके बाद पाकिस्तान टीम अपने ग्रुप-2 से लगभग बाहर हो चुकी थी, लेकिन आखिर में नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर उलटफेर किया और फिर पाकिस्तान के रास्ते खुल गए. तब मौके का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली.
जबकि टीम इंडिया भी इसी ग्रुप-2 में थी और उसने टॉप पर रहते हुए क्वालिफाई किया था. पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही हर किसी की जुबान पर यही था कि अब बस भारत और पाकिस्तान का मैच हो जाए. इसके लिए पाकिस्तान को अपने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराना होगा.
जोस बटलर नहीं चाहते भारत-पाकिस्तान मैच हो

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











