
IND vs PAK Final Live: 41 साल में पहली बार फाइनल में भारत-पाक की भिड़ंत, थोड़ी देर में टॉस
AajTak
Asia Cup 2025, India vs Pakistan Live Updates: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में ये पहली बार है जब फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं.
Asia Cup 2025, India vs Pakistan Live Updates: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में ये पहली बार है जब फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं.
एशिया कप में अबतक भारत का अजेय सफर रहा है. लगातार 6 मैच जीतकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई है. वहीं, पाकिस्तान को दो मैच में हार मिली है. दोनों ही बार भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
फाइनल में PAK के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
मल्टी नेशन्स टूर्नामेंट (5 या उससे ज्यादा टीम) में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 5 फाइनल हुए हैं. इस दौरान पाकिस्तानी टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की, जबकि भारत को 2 मुकाबलों में विजय मिली. अब भारत इस स्कोर को 3-3 करना चाहेगा. भारत यदि एशिया कप जीतता है तो पाकिस्तान के खिलाफ पिछली फाइनल (चैम्पियंस ट्रॉफी 2017) में मिली हार की टीस भी कम होगी.
फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.
फाइनल पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह आफरीदी, अबरार अहमद और हारिस रऊफ.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.










