
Ind Vs Pak CWG 2022: भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, स्मृति मंधाना ने छक्का जड़ जिताया मैच
AajTak
टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना की दमदार पारी की बदौलत पाकिस्तान को 8 विकेट से मात दी है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की यह पहली जीत है. पाकिस्तान पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 99 रन ही बना पाया और बाद में टीम इंडिया ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक तरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी मात दी है. टीम इंडिया को इस मैच में सिर्फ 100 रनों का लक्ष्य मिला था, जवाब में स्मृति मंधाना की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टीम इंडिया ने इसे आसानी से हासिल कर लिया, स्मृति ने ही विनिंग सिक्स लगाकर मैच को खत्म किया. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की यह पहली जीत है. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया था, जो उसके लिए गलत साबित हुआ. बारिश की वजह से मैच पहले 18 ओवर का कर दिया गया, उसके बाद भारतीय बॉलर्स के आगे पाकिस्तानी टीम पत्तों की तरह ढह गई. पाकिस्तान ने 18 ओवर में 99 रन बनाए और पूरी टीम आउट हुई. जवाब में भारत ने 12वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली और सिर्फ 2 ही विकेट गंवाए.
स्कोरबोर्ड: पाकिस्तान- 99/10 (18 ओवर), भारत- 102/2 (11.4 ओवर)
मंधाना-शेफाली के धमाल से जीता इंडिया
टीम इंडिया की बैटिंग जब शुरू हुई तब स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलवाई. शेफाली वर्मा 9 बॉल में 16 रन बनाकर आउट हुईं, इस दौरान उन्होंने एक शानदार छक्का भी लगाया. शेफाली और स्मृति के बीच सिर्फ 35 बॉल में 64 रनों की साझेदारी हुई.
𝐀𝐋𝐋 𝐎𝐕𝐄𝐑! Clinical with the ball & splendid with the bat, 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐛𝐞𝐚𝐭 𝐏𝐚𝐤𝐢𝐬𝐭𝐚𝐧 by 8 wickets in their 2nd Commonwealth Games match. 👏 👏 Vice-captain @mandhana_smriti smashes 63*. 🙌 🙌 Scorecard ▶️ https://t.co/6xtXSkd1O7 #B2022 #TeamIndia #INDvPAK pic.twitter.com/MVUX3yFO4s
अगर स्मृति मंधाना की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 42 बॉल में 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अपनी इनिंग में स्मृति ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए. लंबे वक्त से एक बड़ी पारी का इंतज़ार कर रही स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के बॉलर्स पर जमकर कहर ढाया.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









