
IND vs PAK Asia Cup 2025: जब एशिया कप में भारत-पाकिस्तान आखिरी बार भिड़े थे तो क्या हुआ? किसने पलटा था मैच, किसका प्रदर्शन था फुस्स
AajTak
एशिया कप 2025 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. अब तक एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में भारत ने पाकिस्तान को दो बार हराया है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. कुल मिलाकर, एशिया कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 18 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 10 और पाकिस्तान ने 8 जीते हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मुकाबला होता है, तो दोनों देशों के फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है. अब दोनों टीमें एशिया कप 2025 में खेलती हुई नजर आएंगी, जहां 14 सितंबर को दोनों के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा. टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 में कौन भारी? टी20 क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से रोमांचक रहा है, लेकिन रिकॉर्ड 'मेन इन ब्लू' के पक्ष में रहा है. अब तक दोनों देशों के बीच खेले गए कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत ने 10 में जीत हासिल की है. इसमें 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सुपर ओवर में हासिल की गई जीत भी शामिल है. जबकि पाकिस्तान सिर्फ 3 मैच ही जीत पाया है इन आंकड़ों से साफ है कि टी20 क्रिकेट में भारत का पलड़ा पाकिस्तानी टीम पर भारी रहा है.
जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप टी20 में भिड़े भारत ने 2016 से 2022 के दौरान एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ कुल 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उसने 2 में जीत हासिल की और 1 में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में भी भारत का पाकिस्तान के ऊपर दबदबा है.
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैचों के नतीजे (टी20 फॉर्मेट) पहला मैच- 27 फरवरी 2016: भारत जीता, 5 विकेट से दूसरा मैच- 28 अगस्त 2022: भारत जीता, 5 विकेट से तिसरा मैच- 4 सितंबर 2022: पाकिस्तान जीता, 5 विकेट से
यह भी पढ़ें: भारत-पाक क्रिकेट: एशिया कप में भिड़ंत को सरकार की हरी झंडी, देखें
जब भारत-PAK वनडे फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में भिड़े वनडे फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हमेशा रोमांचक रही है. अब तक खेले गए 15 मैचों में भारत ने 8 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने 7 बार बाजी मारी है. यह आंकड़े बताते हैं कि एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान पर हल्की बढ़त बनाए रखी है, हालांकि दोनों टीमों के बीच हर मुकाबला कांटे की टक्कर वाला रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











