
IND vs PAK, Asia Cup 2022: खिताब हो या मैच, एशिया कप में टीम इंडिया का पाकिस्तान पर रहा दबदबा, जानिए रिकॉर्ड्स
AajTak
एशिया कप में आज (28 अगस्त) भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है. यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. एशिया कप पहली बार 1984 में आयोजित हुआ था. टूर्नामेंट में भारत ने सबसे ज्यादा 7 बार खिताब अपने नाम किए और अपना दबदबा अब तक कायम रखा है...
IND vs PAK, Asia Cup 2022: भारतीय टीम को आज (28 अगस्त) एशिया कप 2022 सीजन में अपना पहला मैच खेलना है. यह मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होगा. यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. फैन्स भी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
बता दें कि एशिया कप में शुरुआत से ही भारतीय टीम का दबदबा रहा है. जबकि पाकिस्तान का हाल तो श्रीलंका से भी बुरा रहा है. एशिया कप पहली बार 1984 में आयोजित हुआ था. भारत ने सबसे ज्यादा 7 बार खिताब अपने नाम किया है.
एशिया कप में 6 टीमों के बीच 13 मैच खेले जाएंगे
जबकि दूसरी सफल टीम श्रीलंका है, जो 5 बार चैम्पियन रही. वहीं पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप का खिताब जीता है. भारत इकलौती टीम है, जिसने एशिया कप को दो अलग फॉर्मेट (वनडे और टी20) में जीता है. इस बार भी टी20 फॉर्मेट में ही एशिया कप खेला जा रहा है, जिसमें एशिया कप में 6 टीमें भाग ले रही हैं.
इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. भारत, पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग ग्रुप-ए में हैं. जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ग्रुप-बी में हैं. इस बार टूर्नामेंट में सभी 6 टीमों के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे. इनमें 10 मैच दुबई और तीन मैच शारजाह में होंगे.
एशिया कप में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीमें

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












