
IND vs PAK: बाय बाय बाबर... हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को दिया सेंडऑफ, VIDEO
AajTak
हार्दिक पंड्या ने बाबर आजम को एक बेहतरीन गेंद पर चलता कर दिया. बाबर आजम का बल्ला भारतीय टीम के खिलाफ उतना नहीं चलता है. बाबर ने 9 मैचों में 30.12 की औसत से 241 रन बनाए.
भारत और पाकिस्तान के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को पराजित किया था. वहीं पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. भारत संग महामुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया.
बाबर को हार्दिक ने दिया सेंडऑफ
पाकिस्तानी टीम की शुरुआत सधी रही. बाबर आजम और इमाम उल हक ने मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की. बाबर आजम लय में लग रहे थे और उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए. लेकिन हार्दिक पंड्या ने 9वें ओवर की दूसरी बॉल पर बाबर को चलता कर दिया.
बाबर आजम उस लेथ बॉल पर कवर ड्राइव खेलना चाहते थे, लेकिन वह पूरी तरह चूके. गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर केएल राहुल के दस्ताने मे चली गई. हार्दिक ने बाबर को आउट करके धांसू जश्न मनाया. हार्दिक ने बाबर को आउट करने के बाद उन्हें 'बाय बाय' का इशारा किया. बाबर ने पांच चौके की मदद से 26 गेंदों पर 23 रन बनाए.
बाबर आजम का बल्ला भारतीय टीम के खिलाफ उतना नहीं चलता है. बाबर ने 9 मैचों में 30.12 की औसत से 241 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला. बाबर टी20 क्रिकेट में भी भारतीय टीम के विरुद्ध उतने शानदार नहीं रहे. बाबर ने इस टीम के खिलाफ 5 टी20 मैचों में 26.25 की औसत से 105 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा.
मुकाबले में भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.










