
Ind Vs Nz test series: टीम इंडिया को उसी के बिछाए 'जाल' में फंसाने की तैयारी, न्यूजीलैंड के कोच ने किया खुलासा
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट कानपुर में खेला जाना है. सीरीज के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के कोच ने अपनी रणनीति का खुलासा किया है और स्पिनर्स के साथ आने के संकेत दिए हैं.
Ind Vs Nz Test Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 25 नवंबर से होने जा रहा है. उत्तर प्रदेश के कानपुर में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. ये टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी. कानपुर में होने वाले पहले टेस्ट को लेकर न्यूजीलैंड के कोच ने अपनी टीम की रणनीति का खुलासा किया है, जो कि भारत को उसी के बिछाए जाल में फंसाने की तैयारी है. न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने संकेत दिए हैं कि उनकी टीम पहले ही मैच में तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकती है. कोच गैरी ने कहा कि भारत में आकर किसी टीम के लिए जीतना आसान नहीं होता है. लेकिन यहां पर चार फास्ट बॉलर, एक स्पिनर के साथ नहीं उतरा जा सकता है. गौरतलब है कि भारत में अक्सर पिचें स्पिनर्स को मदद करती हैं, यही कारण है कि विदेशी टीमों के लिए यहां पर जीत पाना मुश्किल होता है. लेकिन अगर न्यूजीलैंड तीन स्पिनर्स के साथ उतरती है, तो उसे पिच का कुछ फायदा हो सकता है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












