
Ind Vs Nz, Ajaz Patel: एजाज के कमाल पर आया अनिल कुंबले का रिएक्शन, कहा- परफेक्ट-10 में स्वागत...
AajTak
एजाज पटेल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय पारी के सभी 10 विकेट झटककर पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जिम लैकर के 'Perfect -10' क्लब में शामिल हो गए हैं.
मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन मोहम्मद सिराज का विकेट लेकर मुंबई में जन्मे न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है. एजाज की मुंबई वापसी भी काफी यादगार रही है. एजाज पटेल ने मुंबई टेस्ट की पहली पारी में भारतीय पारी के सभी 10 विकेट हासिल कर दो महान खिलाड़ियों की बनी 'Perfect - 10' लिस्ट में शामिल हो गए हैं. Welcome to the club #AjazPatel #Perfect10 Well bowled! A special effort to achieve it on Day1 & 2 of a test match. #INDvzNZ

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












