
IND vs NZ: ग्राउंड में नीचे अटक गया स्पाइडरकैम, ताक-झांक करने लगे कोहली-सूर्या, Photos
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एवं निर्णायक टेस्ट मैच मुंबई में खेला जा रहा है. पहला मुकाबला ड्रॉ पर छूटने के बाद विराट ब्रिगेड इस टेस्ट को जीत कर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरी है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एवं निर्णायक टेस्ट मैच मुंबई में खेला जा रहा है. पहला मुकाबला ड्रॉ पर छूटने के बाद विराट ब्रिगेड इस टेस्ट को जीत कर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरी है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 540 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है, ऐसे में उसकी जीत सुनिश्चित दिखाई दे रही है.
वैसे, खेल के तीसरे दिन रविवार को एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला. दूसरे सत्र के दौरान न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में स्पाइडर कैम ग्रांउड के बेहद करीब आकर तकनीकी कारणों से अटक गया. गौरतलब है कि स्पाइडर कैम मैदान के चारों तरफ घूम कर मुकाबले से जुड़े बेहतरीन पलों को कैप्चर करता है.
मैदानी अंपायर्स और भारतीय प्लेयर्स कुछ देर तक कैमरा के वापस आसमान की ओर जाने का इंतजार करते रहे. लेकिन समस्या कुछ ज्यादा गंभीर थी, जिसके चलते समय से पहले ही अंपायर्स ने दूसरे सत्र के खेल को समाप्त करने का ऐलान करते हुए चायकाल की घोषणा कर दी. Hey spidey, please move away 😃That moment when the spider cam brought the game to a halt 📹📹 https://t.co/XUCt3WGMmr #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/SUS8QRMfFg

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












