
IND VS IRE T20 World Cup 2024: ओपनिंग कोहली करेंगे या यशस्वी? ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11, आज वर्ल्ड कप का पहला मैच
AajTak
India Vs Irealand T20 World Cup 2024 Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम आज (5 जून) अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ करेगी. यह मैच न्यूयॉर्क में 8 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम अपनी प्लेइंग 11 में किन खिलाड़ियों को मौका देगी, इस पर सभी की नजर रहेगी.
India Vs Irealand T20 World Cup 2024 Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत आज (5 जून) करेगी. यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच का प्रसारण 8 बजे से शुरू होगा. इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 कैसे होगी, इस पर सभी की नजरें रहेंगी. क्योंकि टीम इंडिया का प्लेइंग 11 को लेकर एक पैटर्न रहा है, वह अपने विनिंग कॉम्ब्निशेन से बड़े टूर्नामेंट में कोई बड़ा बदलाव नहीं करती है.
2023 के टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने शार्दुल ठाकुर के खराब फॉर्म में होने के बाद मोहम्मद शमी तो हार्दिक पंड्या के इंजर्ड होने के बाद सूर्यकुमार यादव को मौका दिया था.
ऐसे में न्यूयॉर्क में पहले मैच में जो भी प्लेइंग 11 रोहित शर्मा उतारेंगे, उसे देखकर यह बात मानी जा सकती है कि वही टीम पूरे टूर्नामेंट में खेलेगी. सबसे बड़ा सवाल यह रहेगा कि ओपनिंग कौन करेगा, और विकेटकीपर कौन होगा. विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को संजू सैमसन पर तरजीह मिलनी तय है.
37 साल के रोहित का यह आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है, यह लगभग तय है कि वह भारत में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप और दक्षिण अफ्रीका में 2027 में होने वाले 50 ओवरों के वर्ल्ड कप तक नहीं खेलेंगे.
All in readiness 🔥🔥 Match day loading ⏳#TeamIndia | #T20WorldCup | #INDvIRE pic.twitter.com/rwIYfcpXOk
भारत को फायदा इस बात का है कि उसके पास आयरलैंड से बेहतर स्पिनर हैं, हालांकि बुमराह के अलावा तेज गेंदबाजी आक्रमण थोड़ा कमजोर लग रहा है. क्योंकि मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह के पास बुमराह जैसी स्किल्स नहीं हैं, क्योंकि दोनों का आईपीएल का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है. कुल मिलाकर गेंदबाजी की धार कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह पर रहेगी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










