
IND vs ENG Semi Final, T20 World Cup 2024: अंग्रेजों से बदला लेने उतरेगी भारतीय टीम... आज टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की जंग
AajTak
IND vs ENG Semi Final, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज शाम को भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. पिछले वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ही भारत को हराया था. अब रोहित के पास बदला लेने का मौका है.
IND vs ENG Semi Final, T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब सेमीफाइनल में एंट्री कर चुका है. अब सभी अहम मुकाबले वेस्टइंडीज में ही होंगे. दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच आज (27 जून) खेला जाएगा. यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा.
पिछले वर्ल्ड कप 2022 सीजन के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ही भारत को हराकर बाहर किया था. ऐसे में रोहित के सामने डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड से बदला लेने का सुनहरा मौका है. साथ ही रोहित ब्रिगेड के सामने एक दशक से अधिक समय से नॉकआउट स्टेज में चले आ रहे हार के सिलसिले को भी तोड़ने का मौका है.
T20 World Cup Coverage | Points Table | T20 World Cup 2024 Schedule | Player Stats
कुलदीप और राशिद पर सभी की नजरें
पिछली बार जब ये दोनों टीमें इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं तो इंग्लैंड ने भारत को 2022 में 10 विकेट से रौंद दिया था. अब प्रोविडेंस स्टेडियम में संभावित परिस्थितियों को देखते हुए कागजों पर रोहित शर्मा और उनकी भारतीय टीम मजबूत नजर आती है और बदला चुकता करने के लिए तैयार दिखती है.
स्पिनरों ने शुरुआती मैच से ही यहां गेंदबाजी का आनंद लिया है और भारत के कुलदीप यादव और इंग्लैंड के आदिल राशिद जैसे खिलाड़ी नॉकआउट मुकाबले में अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे. ऐसे में दोनों पर सभी की नजरें रहेंगी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










