
IND vs ENG Playing XI: साई सुदर्शन का डेब्यू... करुण नायर की 8 साल बाद वापसी, लीड्स टेस्ट में ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
AajTak
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में है. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर की भी एंट्री हुई है. करुण 8 साल से भी ज्यादा समय बाद भारत के लिए खेलने उतरे हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हुआ है. इस मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने जा रही है. टॉस मेजबान टीम इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीता. यानी बतौर भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल अपना पहला टॉस हार गए.
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में साई सुदर्शन को मौका मिला है. सुदर्शन का ये डेब्यू टेस्ट मैच है. 23 साल के सुदर्शन टेस्ट खेलने वाले 317वें खिलाड़ी हैं. सुदर्शन को चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट कैप सौंपी है. पुजारा कमेंट्री करने के लिए इंग्लैंड में ही हैं. सुदर्शन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के हालिया सीजन में गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 15 मैचों में 54.21 के एवरेज से 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल किया था.
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर और शार्दुल ठाकुर की एंट्री हुई है. करुण नायर 8 साल से भी ज्यादा समय बाद भारत के लिए खेलने उतरे हैं. करुण ने अपना आखिरी टेस्ट मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. उसके बाद उन्हें मौके का इंतजार था.
करुण नायर ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली टेस्ट में तिहरा शतक जड़ा था. हालांकि उसके बाद करुण को काफी कम चांस मिले. शार्दुल भी काफी महीनों बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटे हैं. शार्दुल ने इससे पहले भारतीय टीम के लिए आखिरी टेस्ट दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेला था. शार्दुल को लीड्स टेस्ट के लिए नीतीश कुमार रेड्डी पर तवज्जो मिली है.
शुभमन ने टॉस हारने पर क्या कहा?
शुभमन गिल ने टॉस हारने के बाद कहा, 'हम भी पहले गेंदबाजी करते. पहले सत्र में थोड़ी मुश्किल हो सकती है. लेकिन बाद में बल्लेबाजी करना ठीक रहेगा. सूरज निकल चुका है, ऐसे में बल्लेबाजी के लिए अच्छी परिस्थिति रहनी चाहिए. हमारी तैयारी अच्छी रही है, हमने बेकेनहैम में प्रैक्टिस मैच खेला, खिलाड़ी बहुत अच्छा फील कर रहे हैं. साई सुदर्शन ने अपना डेब्यू किया है, करुण की भी एंट्री हुई है. साई तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे.'

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








