
IND vs ENG Match Ticket: भारत-इंग्लैंड मैच से पहले स्टेडियम में भगदड़, टिकट्स के लिए जुटे थे फैन्स, कई घायल
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में 9 फरवरी को खेला जाएगा. इस मैच को स्टेडियम में देखने के लिए फैन्स के बीच होड़ लग गई. मैच के टिकट्स की बिक्री बुधवार (5 फरवरी) से शुरू हुई तो फैन्स उमड़ पड़े. इसी बीच टिकट काउंटर पर लोगों की संख्या बढ़ती गई और कुछ देर बाद भीड़ अनियंत्रित हो गई.
IND vs ENG 2nd ODI Match Ticket: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अब अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार है. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (6 फरवरी) को खेला जाएगा. जबकि दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में 9 फरवरी को खेला जाएगा.
इस मैच को स्टेडियम में देखने के लिए फैन्स के बीच होड़ लग गई. मैच के टिकट्स की बिक्री बुधवार (5 फरवरी) से शुरू हुई तो फैन्स उमड़ पड़े. इसी बीच टिकट काउंटर पर लोगों की संख्या बढ़ती गई और कुछ देर बाद भीड़ अनियंत्रित हो गई. इस दौरान पुलिस को बल का भी प्रयोग करना पड़ा.
फैन्स बोले- बेहद खराब व्यवस्था के कारण घटना हुई
इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई. घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर जायजा लेने पहुंचे. उन्होंने बताया कि घटना ज्यादा बड़ी नहीं थी. कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं. भीड़ इतनी थी कि काउंटर के यहां फैन्स को अपने पैर रखने में तक परेशानी हो रही थी.
दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर ही आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं बिल्कुल भी ठीक नहीं थीं, जिस कारण यह अराजकता फैल गई. फैन्स ने आरोप लगाया कि टिकट्स लेने पहुंचे लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं थी. टिकट लेकर निकलने वालों लोगों के लिए बाहर जाने की व्यवस्था ठीक नहीं थी जिस कारण यह घटना हुई.
भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











