
IND vs ENG Match Highlights: शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा ने इंग्लैंड टीम को धोया... 39 ओवर में नागपुर वनडे जीती भारतीय टीम
AajTak
IND vs ENG 1st ODI Match Highlights: भारतीय टीम और इंग्लैंड बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को नागपुर में खेला गया. इस मुकाबले को टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा.
IND vs ENG 1st ODI Match Highlights: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में शानदार आगाज किया. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला गुरुवार (6 फरवरी) को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को भारतीय टीम ने 38.4 ओवर में ही 4 विकेट से जीत लिया.
मैच में शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा और रवींद्र जडेजा का शानदार प्रदर्शन रहा. गिल, श्रेयस और अक्षर ने फिफ्टी जमाई. जबकि हर्षित और जडेजा ने गेंदबाजी में 3-3 विकेट अपने नाम किए.
शतक से चूके गिल, अक्षर के साथ बड़ी पार्टनरशिप
मुकाबले में इंग्लैंड टीम ने 249 रनों का टारगेट सेट किया था. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर 38.4 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. शुभमन गिल ने धुआंधार अंदाज में मैच विनिंग फिफ्टी जमाई. वो शतक से चूक गए. उन्होंने 96 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली. इस दौरान14 चौके जड़े.
जबकि अक्षर पटेल ने 47 गेंदों पर 52 रनों की नाबाद पारी खेली. गिल और अक्षर के बीच 107 गेंदों पर 108 रनों की पार्टनरशिप हुई. इंग्लैंड की ओर से कोई भी गेंदबाज छाप नहीं छोड़ सका. आदिल राशिद और साकिब महमूद ने 2-2 विकेट लिए. जबकि जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल को 1-1 सफलता मिली.
भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







