
Ind Vs Eng 2nd ODI: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉप ऑर्डर ने टेके घुटने, रोहित शर्मा- ऋषभ पंत का नहीं खुला खाता, विराट कोहली फिर फ्लॉप
AajTak
इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 247 का टारगेट दिया है, लेकिन टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ. सिर्फ 31 के स्कोर पर भारत ने अपने चार विकेट गंवा दिए थे.
लॉर्ड्स में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप नज़र आई. इंग्लैंड ने भारत को 247 रनों का टारगेट दिया था, जवाब में टीम इंडिया जब बैटिंग करने आई तब शुरुआत से ही उसे झटके लगे. हालात ये हो गए कि टीम इंडिया ने अपने शुरुआती चार विकेट सिर्फ 31 के स्कोर पर ही गंवा दिए थे.
दूसरे वनडे की लाइव कवरेज के लिए क्लिक करेंखाता नहीं खोल पाए रोहित-पंत कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने खराब शुरुआत की. कप्तान रोहित शर्मा 10 बॉल खेलने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल पाए और बाद में 0 के स्कोर पर ही LBW आउट हो गए. रोहित ने पिछले मैच में नाबाद 76 रन बनाए थे, लेकिन इस बार वो फेल हुए. रोहित की तरह ही चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए ऋषभ पंत भी खाता नहीं खोल सके. ऋषभ पंत ने पांच बॉल खेली और लेग साइड में शॉट खेलने के चक्कर में अपना कैच थमा बैठे.
रोहित शर्मा के जोड़ीदार शिखर धवन भी इस पारी में अपने रंग में नहीं दिखे. धवन सिर्फ 9 रन बना पाए और अपना कैच विकेटकीपर जोस बटलर को थमा बैठे.
किंग कोहली का फ्लॉप शो जारी विराट कोहली दूसरे मैच में जब बल्लेबाजी करने आए तब उन्होंने दो-तीन शॉट ऐसे खेले, जिससे लगा कि शायद आज उनका दिन हो सकता है. लेकिन विराट कोहली की किस्मत ने एक बार फिर धोखा दिया और वह 16 रन बनाकर आउट हो गए. विराट कोहली ने अपनी पारी में 25 बॉल खेलीं और 3 चौके लगाए. डेविड विली की बॉल पर उनके बल्ले का किनारा लगा और बॉल सीधा विकेटकीपर जोस बटलर के हाथ में पहुंची.
विराट कोहली की आखिरी पांच पारियां
This is some spell. Kohli departs... Scorecard/clips: https://t.co/VpwTb5GMkV 🏴 #ENGvIND 🇮🇳 pic.twitter.com/E9eVd3AC9a

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



