
राजकोट: गेम जोन के मालिक प्रकाश हिरन की जलकर हुई थी मौत, मां के DNA से सैंपल मैच
AajTak
राजकोट के टीआरपी गेमजोन में लगी आग से 28 लोगों की जलकर मौत हो गई थी. मृतकों के शव इतनी बुरी तरह से जल गए थे कि उनकी पहचान तक मुश्किल थी. ऐसे में गेमजोन के एक मालिक की जलकर मौत होने का दावा किया गया था. इसके लिए मिले अवशेषों के डीएनए सैंपल का मिलान गेम जोन के मालिकों की मां से किया गया. इसमें से एक सैंपल मैच हुआ है. इससे यह पुष्टि की गई कि मालिक प्रकाश हिरन की भी जलकर मौत हो गई थी.
राजकोट टीआरपी गेम जोन के एक मालिक प्रकाश हिरन की भी आग में जलकर मौत हुई है. गेम जोन में मिले हुए अवशेष से लिए हुए DNA का सैंपल प्रकाश की माता के DNA के साथ मैच हुआ है. प्रकाश इस गेम जोन में सबसे ज्यादा प्रॉफिट का हिस्सेदार था.
आग लगने के समय प्रकाश हिरन सीसीटीवी में भी कैद हुआ था. प्रकाश हिरन के भाई जितेंद्र हिरन ने पुलिस में याचिका दी थी. प्रकाश हिरन को आग लगने के समय सीसीटीवी में देखा गया था. आग की घटना के बाद परिवार से कोई संपर्क नहीं था. सभी फोन नंबर भी स्विच ऑफ थे. प्रकाश की कार भी घटना स्थल पर मिली थी.
प्रकाश के भाई की अपील पर परिवार में से DNA लिया गया. मिले हुए मृतदेह के अवशेषों में से कोई प्रकाश का भी है कि नहीं इसकी भी DNA जांच की गई. तब जाकर एक अवशेष का डीएनए प्रकाश की मां के सैंपल से मैच हो गया. इससे पुष्टि हुई है कि प्रकाश हिरण की जलकर मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें : राजकोट: गेमिंग जोन हादसे में 28 मौतों पर एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड, इंजीनियर, इंस्पेक्टर और टाउन प्लानर नपे
मालूम हो कि बीते शनिवार को राजकोट के टीआरपी गेम भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में 28 लोगों की जान चली गई. मरने वालों में 12 बच्चे भी शामिल थी. सभी शव इतनी बुरी तरह से जल गए थे कि उनकी पहचान तक मुश्किल थी. ऐसे में गेम जोन के मालिक के परिवार वालों ने एक सदस्य के हादसे में जलकर मौत होने का दावा किया था. इस लिए घटनास्थल से मिले अवशेषों के सैंपल से उसका डीएनए मैच करवाया गया. जिसमें एक मैच सही निकला.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









