
पुणे पोर्श कांड: कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग, नाना पटोले बोले- 'डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस को दे देना चाहिए इस्तीफा'
AajTak
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाते हुए कहा कि जिस विधायक का बेटा कथित तौर पर पोर्श कांड में शामिल था. उसने मामले को छिपाने के लिए अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया.
महाराष्ट्र कांग्रेस ने पुणे के चर्चित पोर्श कार मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से इस्तीफें की मांग की. कांग्रेस ने दावा किया कि महाराष्ट्र के एक विधायक का बेटा भी इस हत्याकांड मामले शामिल था.
मंगलवार को महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाते हुए कहा कि जिस विधायक का बेटा कथित तौर पर पोर्श कांड में शामिल था. उसने मामले को दबाने के लिए अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया.
उन्होंने इस हादसे की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की भी मांग की और कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.
नाना पटोले ने कहा कि सीबीआई को कार दुर्घटना मामले की जांच करनी चाहिए, क्योंकि अमीर आरोपियों को बचाने के लिए राजनीतिक दवाब दिख रहा है. आरोपी को बचाने के लिए देवेंद्र फडणवीस ने अपने वकील की डिग्री का इस्तेमाल किया. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मामले में स्पष्टता देनी चाहिए और इसमें फड़नवीस की भी भूमिका संदेह है, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.
'सूखे से जूझ रहा है राज्य'
इसके अलावा, पटोले ने यह भी आरोप लगाया कि ससून जनरल अस्पताल अपराधियों के लिए एक पांच सितारा होटल था. कांग्रेस नेता ने कहा, "जबकि राज्य गंभीर सूखे से जूझ रहा है, शराब पीकर गाड़ी चलाने और नशीली दवाओं के मामले बढ़ रहे हैं."

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






